फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच के विरुद्ध बलवा और मारपीट का केस

Mon, 25 Sep 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट-बलवा का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। बसंतपुर गांव निवासी हफीजुल्ला खान ने बताया है कि गांव के सेराज से उनका मुकदमा चल रहा है। इसी रंजिश को लेकर तीन दिन पूर्व जब वह मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे तो आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडा लेकर हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस ने मामले में हफीजुल्लाह खान की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले सेराज, सब्बीर, अनवर, सैफ अली तथा जैनुद्दीन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें