सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के एक गांव के दो युवकों पर छेड़खानी व पॉक्सो का लार पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसकी नतिनी के साथ गांव के दो लड़के अश्लील हरकत करने लगे और जबरदस्ती की। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के गांव के ही दो लोगों के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो का केस दर्ज किया है। संवाद