फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। साकिल बेचने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गोरयाघाट के रहने वाले अरविंद यादव पुत्र मोती चंद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि धर्मेंद्र और हमारे बीच जमीन का विवाद है। दो दिन पूर्व हमारी साइकिल को रानू यादव एवं रजनीश सहित अन्य लोग मिलकर बेच दिए। जब पूछताछ करने के लिए पहुंचा तो वह लोग प्राइमरी स्कूल के बगल में जान से मारने के नियत से ललकारने लगे तथा पानी में डुबो करके लाठी-डंडे एवं रॉड से मारपीट करके घायल कर दिए। यहीं नहीं मेरी आंख में मिर्च भी डाल दिए। पुलिस ने मामले में गोरया घाट के रहने वाले आरोपी राजू, रजनीश, हरिश्चंद्र तथा जगदीश यादव उर्फ धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें