फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ससुराल में मृत मिले दामाद के भाई की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी थाने के अहिरौली तिवारी में हुई दामाद की हत्या का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के अहिरौली तिवारी ससुराल के पास मिले शव के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों के विरुद्ध हत्या व साक्ष्य छिपाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। पुलिस घटना की विवेचना में जुटी हुई है। विसरा की जांच रिपोर्ट अभी तक पुलिस को नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के करजनिया के रहने वाले चंद्रमा सिंह 45 पुत्र जमुना सिंह 24 जून को घर से निकले थे। 28 जून की सुबह अहिरौली तिवारी गांव के दक्षिण दिशा में श्मशान घाट पर उनका शव मिला था। इस गांव में उनकी ससुराल है। शव सड़ा-गला अवस्था में था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में मौत का खुलासा विसरा रिपोर्ट पर टिक गया है। मृतक के भाई अमरजीत सिंह ने दो नामजद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। विसरा रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें