फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज

Fri, 09 Feb 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप-
विज्ञापन

फरार चल रहे पति की तलाश में पुलिस का कई गांवों में छापा
लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास गेहूं के खेत में रिंकू यादव नाम की महिला की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में रिंकू के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति राजू यादव उर्फ लाला के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया है।
घटना के बाद से फरार चल रहे रिंकू के पति की तलाश की जा रही है। पुलिस की तीन टीमों ने कई गांवों में छापेमारी की। लेकिन वह नहीं मिला। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उधर, देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव बलिया के मिल्कीपुर मायके पहुंचा, जहां परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। रिंकू की मासूम बच्ची का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव के रिंकू यादव के शव की शिनाख्त के बाद पिता बेचन यादव ने बेटी की हत्या करने की तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर लिया। वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे रिंकू के पति की तलाश में जुट गई। सूत्रों की मानें तो उसे गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
बुधवार की रात और बृहस्पतिवार के दिन में कई जगह छापा मारा गया, लेकिन वह नहीं मिला। दोपहर बाद पुलिस चुरिया देवार में पहुंची। करीब एक घंटे तक उसकी तलाश में डेरा डाले रही। वहां रह रहे लोगों से पूछताछ कर लौट गई। इसके अलावा गांव के लोगों से भी जानकारी ली। पुलिस गोपनीय तरीके से लापता रिंकू की बेटी की भी तलाश कर रही है।
सूत्रों की मानें तो पुलिस ने नदी तट व गांव के आसपास खेतों में उसकी तलाश की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।
उधर, पोस्टमार्टम के बाद रिंकू का शव उसके मायके मिल्कीपुर पहुंचा। बेटी की हत्या की हुई शव देख परिजन सहित मायके के लोग उग्र हो गए। घटना का जल्द खुलासा करने की मांग करने लगे। किसी तरह मौजूद लोगों ने उन्हें समझाया। इसके बाद से शव का अंतिम संस्कार हुआ।

दूसरी शादी के बाद भी नहीं बस पाई रिंकू की दुनिया
बलिया जिले के मिल्कीपुर गांव की रहने वाली रिंकू यादव 35 वर्ष की शादी उसके मायके के लोगों के मुताबिक, जिले के ही एक युवक से हुई थी, लेकिन किसी कारणवश दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने तीन वर्ष पहले लार थाना क्षेत्र के चुरिया के रहने वाले युवक से कर दी। दोनों से एक बच्ची भी हुई। मायकेवालों को लगा कि अब रिंकू की गृहस्थी अच्छे से चलने लगेगी। पर क्या पता था कि दूसरी बार उसकी दुनिया ही उजड़ जाएगी। अंत्येष्टि स्थल पर यही कहकर पिता फफक रहे थे। यह सुनकर लोगों की आंखें भी डबडबा गईं।

रिंकू के पति के भय से भाई भी छोड़ चुका है घर
लोगों की मानें तो रिंकू का पति अंतर्मुखी किस्म का है। वह किसी से भी बात नहीं करता है। कुछ भी कहने पर विवाद कर लेता है। मां को मौत के घाट उतारने के बाद परिवार के लोग भी दहशत में रहते थे। इसे देखते हुए उसका भाई भी डर से घर छोड़कर पत्नी-बच्चों के साथ परदेश में रहता है। जब उसे अपने भाई की करतूतों की जानकारी हुई तो वह उसे कोस रहा था।

काश, मां की मौत मामले में पाया होता सजा तो नहीं उठाता कदम
ग्रामीणों की मानें तो रिंकू का पति ही कातिल है। उसने दो वर्ष पहले ही अपनी मां को सिर में प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद उस पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अब पत्नी की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। बेटी भी लापता है। काश, उस समय उसके ऊपर कानून का शिकंजा कसा गया होता और जेल गया होता तो शायद ऐसी घटना करने से पहले सौ बार सोचता।

पति के गिरफ्तार होने के बाद घटना का हो सकता है खुलासा
रिंकू की हत्या के मामले में पुलिस घटना की तह में पहुंच गई है। साक्ष्यों के मुताबिक पुलिस को शक है कि पति ने ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना से संबंधित ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। पति के गिरफ्तार होते ही खुलासा कर सकती है। वहीं, लापता बच्ची का भी राज खुल जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में गंभीर चोट के निशान मिले
डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के सिर व चेहरे पर कई जगह चोट थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। शव कई दिनों का था।

वर्जन-
फरार चल रहे रिंकू के पति की तलाश की जा रही है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी है। लापता बच्ची की भी तलाश की जा रही है। कई जगह छापेमारी की गई है। इसके अलावा सर्विलांस का भी सहारा लिया जा रहा है। घटना के बिल्कुल करीब पहुंच चुका हूं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें