फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन युवकों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज

Mon, 18 Sep 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को तीन युवकों के खिलाफ छेड़खानी तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। किशोरी का कहना है कि वह एक विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा है। कई महीनों से तीन युवक रास्ते में उसे जबरन रोक कर उसका हाथ पकड़ लेते हैं और छेड़खानी भी करते रहते हैं। घर बताने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं, जिससे किशोरी परेशान थी। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया है कि तीनों आरोपी युवकों अभिषेक यादव, अभिषेक प्रसाद व रंजन गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें