देवरिया। दुष्कर्म के आरोपी समेत चार लोगों पर छेड़खानी और मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पर छेड़खानी और घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने दुष्कर्म के आरोपी पर सुलह-समझौता नहीं करने पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया था। पुलिस केस दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है। संवाद