फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाबालिग छात्रा का अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ी

Fri, 17 May 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट ने आरोपी युवक को भेजा जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। एक नाबालिग छात्रा के अपहरण के केस में पुलिस ने अपहृता की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे की धारा में तरमीम की है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण के अलावा दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई और आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीया छात्रा बगल के एक इंटर कॉलेज में गत शिक्षण सत्र में सातवीं क्लास की छात्रा रही। 13 मई को रात में करीब नौ बजे गांव का एक युवक उसको बहला-फुसला कर भगा ले गया। देर रात दोनों को भटनी स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ लिया। इस मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने अपहृता का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में धारा तरमीम करते हुए दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। सीओ संजय रेड्डी में बताया कि छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं और आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें