फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आठ लोगों पर गोलबंद होकर मारपीट का केस

Thu, 16 Nov 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। पचलड़ी गांव में जमीन के विवाद में हुई मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने आठ लोगों पर गोलबंद होकर मारपीट करने का केस दर्ज किया है। घटना में चार लोग घायल हो गए थे। गांव के भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खेत की जुताई करा रहे थे। इसी बीच गांव के कुछ लोग पहुंच कर विरोध करने लगे। उन्होंने ट्रैक्टर चालक की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने बलवीर सिंह, अखंड प्रताप सिंह और शर्मानंद सिंह को भी पीटकर घायल कर दिया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर में कराया गया। मामले में पुलिस ने राहुल सिंह, जन्मेजय सिंह, बलवंत सिंह, अम्बरेश, कुलदीप सिंह, रामपाल सिंह, दिव्यांश सिंह और नीरज सिंह पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें