संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विद्युत कनेक्शन पीडी कराने के नाम पर 64 हजार की ठगी करने वालों के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया उर्फ शामपुर निवासी मोहम्मद अजहर खां पुत्र मोहम्मद यार खां ने दी गई तहरीर में कहा है कि नवलपुर गांव का रहने वाला वसीम खां पुत्र शमीम खां विद्युत विभाग में लाइनमैन के तौर पर कार्य करता था। उसने इनके विद्युत कनेक्शन नम्बर 2206/709904 को पीडी कराने की बात करते हुए 64 हजार रुपये ले लिया। उसने कहा कि कनेक्शन कट गया है और अब उनकी जगह उनके बेटे के नाम से बिल आएगा। लेकिन कुछ दिन बाद अजहर खां के नाम से ही बिल आया तो उनके होश उड़ गए। समस्त कागजात के साथ कार्यालय अधिशासी अभियंता विलेख विभाग सलेमपुर गए तो ज्ञात हुआ कि वसीम द्वारा दिया गया पीडी का कागजात फर्जी व कूट रचित है। विभाग में कोई सुनवाई नहीं हुई तब 29 जनवरी 2019 को अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग सलेमपुर, जिलाधिकारी व अध्यक्ष विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण गए।
समस्त कागजात के साथ कार्यालय अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग सलेमपुर गए तो ज्ञात हुआ कि वसीम द्वारा दिया गया पीडी का कागजात फर्जी व कूट रचित है। विभाग में कोई सुनवाई नहीं हुई तब 29 जनवरी 2019 को अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग सलेमपुर, जिलाधिकारी व अध्यक्ष विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम गोरखपुर को प्रार्थना पत्र पर न्यायालय विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण में वाद मो. अजहर प्रति अधिशासी अभियंता वि.वि. खण्ड सलेमपुर प्रचलित हुआ। इसमें विपक्षी अधिशासी अभियंता हाजिर हुए एवं 28 जून 2019 को गुण-दोष पर निर्णय हुआ। उक्त निर्णय में फोरम ने परिवादी का कनेक्शन पीडी करा कर संशोधित बिल उपलब्ध कराने के संबंध में थाने में केस दर्ज कराने और विभागीय जांच करवा कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश दिया। आदेश के बाद प्रार्थी विभाग तथा थाने पर दौड़ता रहा लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। वसीम खां ने विभागीय कर्मचारियों से मिल कर फर्जी कूटचरित पीडी व कनेक्शन की कागजात तैयार कर षणयंत्र कर व करवा कर प्रार्थी का 64 हजार रुपये हड़प लिया है। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने नवलपुर निवासी वसीम खां पुत्र शमीम खां व अन्य अज्ञात व्यक्ति नाम पता अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।