फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति, सास व ननद पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Mon, 12 Feb 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम इंगूरी सराय गांव की सुमन देवी ने नामजद तहरीर पर पति, सास और ननद पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
महिला ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उसके पति सोनू कुशवाहा, सास कुमारी देवी और ननद मीरा ससुराल आने के बाद से ही उसे दहेज कम देने की बात कहकर उसे हमेशा उत्पीड़न करते हैं। मायके में बताने तथा समझाने के बाद भी उसके पति व अन्य नहीं मानते हैं। पीड़ित महिला ने कहा है कि ये लोग कभी भी मेरी हत्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पति सास व ननद पर दहेज़ में बुलेट मोटरसाइकिल, वाशिंग मशीन, कूलर और एक लाख रुपये नकद की मांग करते रहने और बार-बार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने पति सोनू, सास कुमारी देवी और ननद मीरा के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया।
सीओ एसपी सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें