फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद गाय की चोरी का केस दर्ज

Wed, 17 Jan 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। गाय चोरी की घटना को जब कोतवाली पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया, तो पीड़ित सभासद ने पुलिस की शिथिलता की शिकायत मुख्यमंत्री से जनता दरबार में की।
विज्ञापन

इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने सभासद को कोतवाली बुलाकर केस दर्ज कर लिया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 परशुराम धाम के सभासद प्रदीप यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह जनवरी की भोर में चोर दरबाजे पर बंधी उनकी गाय उठा ले गए। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि सभासद के तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें