देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा निवासी एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पथरदेवा कस्बा निवासी प्रियांशु सिंह पुत्र गिरिजा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार दिन पहले वह मच्छैला शिव मंदिर से घर जा रहे थे। वह नरेंद्र देव इंटर कॉलेज के गेट के सामने पहुंचे थे, तभी उनको चार लोगों ने घेर कर मारपीट शुरू कर दी और भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। मारपीट में उनकी दाहिनी आंख पर गंभीर चोट आई है। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान-माल के धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पथरदेवा निवासी आरिफ, रजत तथा सकुतुई के संतु व सिद्धार्थ के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद