फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लूट के आरोपियों पर मारपीट व तोड़फोड़ का केस

Wed, 30 Aug 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भटनी में बाइक एजेंसी संचालक से लूट व मारपीट के आरोपियों पर पुलिस ने मंगलवार को मारपीट व तोड़फोड़ का केस दर्ज किया। कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। भटनी के चकउर फकीर गांव निवासी इंदल कुमार गुप्त नकहनी चौराहे के पास बजाज मोटर एजेंसी चलाते हैं। सोमवार शाम सलेमपुर के ठाकुर कोड़रा गांव निवासी प्रियांशु तिवारी से इंदल का विवाद हो गया। इससे नाराज आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एजेंसी संचालक के साथ मारपीट की उनकी जेब में रखे 75 हजार रुपये लूट लिए। वहीं, जाते समय आरोपियों ने एजेंसी की लेजर बुक फाड़ दी। शिकायत पर पुलिस ने प्रियांशु तिवारी व अज्ञात पर मारपीट व तोड़फोड़ आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने कहा कि एजेंसी संचालक के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें