फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली निगम के अवर अभियंता पर मारपीट और लूट का केस

Wed, 09 Aug 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बिजली निगम के जेई और ठेकेदार के बीच उपजा विवाद राजनैतिक रंग लेने लगा है। मंगलवार को जेई की ओर से प्राइवेट ठेकेदार और उसके एक साथी के खिलाफ मारपीट, दलित उत्पीड़न और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज होने के बाद बुधवार को आरोपी ठेकेदार के समर्थन में भाजपाई आ गए। उन्होंने ठेकेदार अतुल कुमार सिंह की तहरीर पर जेई राजेश कुमार कन्नौजिया के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और पाॅकेट से जबरन रुपये निकाल लेने के आरोप में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

ठेकेदार ने तहरीर में कहा है कि नगर में लेजर पॉवर कंपनी जर्जर तार और पोल बदलने का काम कर रही है। वह कंपनी के साथ पेटी ठेकेदार हैं। तार पोल बदलने के लिए जेई से शटडाउन लेना पड़ता है। इसमें जेई आनाकानी करते हैं, जिससे काम में बाधा आ रही है। मंगलवार को उनसे शट डाउन देने को कहा गया तो वह आगबबूला हो गए। वह शट डाउन देने के लिए कंपनी से रकम की मांग करने लगे। उन्हें सरकारी आदमी होकर सरकारी काम में बाधा डालने से मना किया गया तो मारपीट कर पाकेट में मजदूरों को देने के लिए रखे 4750 रुपये छीन लिए। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने जेई राजेश कुमार के खिलाफ लूट सहित मारपीट का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष से केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपाईयों ने बिजली निगम के खिलाफ मोर्चा खोला
रुद्रपुर। भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने बुधवार को बैठक कर बिजली निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने रुद्रपुर के अवर अभियंता को हटाने की मांग की। मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, कमलेश सिंह, रामसंतोष शुक्ला और वैभव सिंह ने कहा कि रुद्रपुर के जेई राजेश कुमार की गुंडागर्दी और मनमानी से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वह नगर में बदले जा रहे तार पोल में कमीशन खोरी करना चाहते हैं। कमीशन नही देने पर भाजपा कार्यकर्ता और ठेकेदार अतुल सिंह के खिलाफ फर्जी केस दर्ज करा दिया। भाजपाइयों ने सांसद कमलेश पासवान और विधायक जयप्रकाश निषाद को पत्रक देकर विवादित जेई को हटवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें