फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो सगे भाइयों समेत तीन पर मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Thu, 23 Mar 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप....
विज्ञापन

- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और विरोध पर सिर फोड़ने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की बेवा महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करना गांव के युवकों को मंहगा पड़ गया। पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों समेत तीन पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। उधर, पीड़िता ने बुधवार को ही तहरीर देकर इंस्पेक्टर से रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई थी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि मैं एक बेवा महिला हूं, अभी मेरे छोटे-छोटे बच्चे है। गांव का एक शख्स हमे गंदी निगाहों से देखता है। जब भी कहीं बाहर बाजार के लिए निकलती हूं तो वह मुझे अकेला देख अश्लीलता करते हुए फब्तियां कसने लगता है। लोकलाज के भय से चुप रहती थी। बीते 3 मार्च को मै कही बाहर जा रही थी। गांव के बाहर अकेला देख उसने मेरा बाह पकड़ लिया और मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा। शोर मचाने पर छोड़कर भाग निकला। गांव आने के बाद आरोपी के घर जाकर आपबीती सुनाई। जिसपर नाराज होकर उसी दिन रात में आरोपी सहित अन्य तीन लोग दरवाजे पर चढ़ आए। आरोपी गण भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मेरे घर में घुस गए और मुझसे छेड़खानी करने लगे। मेरे कपड़े भी फाड़ दिए और जब मैं विरोध की तो मारकर सिर फोड़ दिए। उधर, इसके बाद भी आरोपियों ने फिर से दुबारा छेड़खानी किया और विरोध करने पर धमकी दिए। पुलिस इस मामले में गांव के ही अजय यादव, अरविंद यादव और रमेश कुशवाहा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज की है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मझवलिया गांव के दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें