फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Sun, 24 Mar 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव का मामला
विज्ञापन


पुलिस को तीन सप्ताह पहले जख्मी हालत में मिले थे बालकिशुन, बीएचयू वाराणसी में चल रहा इलाज

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव के रहने वाले बालकिशुन बीएचयू वाराणसी में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। तकरीबन तीन सप्ताह पहले गांव का एक युवक उन्हें अपने साथ लेकर खुखुंदू गया। लेकिन वह देर-रात तक घर नहीं लौटे। सिर में गंभीर चोट लगने के दौरान उन्हें 112 नंबर पुलिस ने घर पहुंचाया था। बेटी की तहरीर पर पुलिस शुक्रवार रात को गांव के युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बतरौली पांडेय गांव निवासी बालकिशुन प्रसाद (50) बीते तीन मार्च को गांव के अजय कुमार के साथ कपड़ा सिलाने के लिए खुखुंदू नाप देने आए। परिजनों का आरोप है कि शाम होने पर अजय अपने घर लौट आया। जब बालकिशुन घर नहीं पहुंचे तो उनकी बेटी प्रतिभा ने अजय के घर जाकर पूछा कि पापा कहां हैं। अजय ने जवाब दिया था कि वह खुखुंदू में सोए हुए हैं। इसके बाद बेटी परेशान हो गई। चारों तरफ पिता को ढूंढने लगी पर उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

उधर, देर-रात में 112 नंबर पुलिस अपने वाहन से लेकर बालकिशुन को लेकर उनके घर पहुंची। पुलिस ने बताया था कि बालकिशुन देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर परसिया मिश्र गांव के पास सड़क किनारे चोटिल अवस्था में पड़े मिले। बेटी प्रतिभा ने गांव के अजय के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस, अजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि बेटी की तहरीर पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।


इनसेट...

बीकाॅम की छात्रा और उसकी मां की पिटाई

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीकाॅम छठे सेमेस्टर की छात्रा पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए पड़ोसियों ने बाल खींचकर उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर जब मां बेटी को छुड़ाने पहुंची तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने पहुंच तहरीर देने की बात कही।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बीकाॅम छठे सेमेस्टर की छात्रा है। पड़ोस की कुछ महिलाएं उसपर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए उससे उलझ गईं। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो पड़ोसी हमलावर हो उठे। आरोप है कि छात्रा का बाल पकड़कर उससे घसीटते हुए मारा-पीटा जा रहा था। बेटी के शोर मचाने पर जब मां पहुंची तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। छात्रा का कहना है कि पिता घर पर मौजूद नहीं थे। इसके चलते पड़ोसियों ने ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। वैसे महिला अपराध में दोषियों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें