संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया। इस मामले में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी ।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से लार कस्बा के एक मोहल्ले का युवक शादी का झांसा देकर छह शाल तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती शादी की बात करने लगी तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। इस मामले में युवती ने एक सप्ताह पहले थाने में शिकायत की तो पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। युवक अपना मोबाइल व लार कस्बे की दुकान बंद कर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे युवक के परिजन एक सप्ताह के अंदर युवक को खोज लाने की बात कहे तब युवती अपने गांव गई।
शुक्रवार को युवक जब थाने पहुंचा तो इसकी जानकारी युवती को दी गई। थाने पहुंची युवती युवक के साथ शादी करने पर अड़ी रही। युवक शादी करने से इन्कार कर रहा था । पुलिस ने युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ धोखाधड़ी कर शारीरिक शोषण करने के मामले में केस दर्ज किया है।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।