सलेमपुर। कोतवाली के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर अश्लील हरकत करने का केस कोतवाली में दर्ज कराया है। महिला ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसका गांव के पंचायत भवन के पास घोठा है। वह वहां जब जाती है तो गांव का एक युवक उससे अश्लील हरकत करता है। गंदे इशारा करता है। इस मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर अरविंद उर्फ बब्बन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक युवक पर केस दर्ज किया है। संवाद