संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। एक इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा 13 दिन पहले लापता हो गई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। उधर, 13 दिन से पीड़ित परिवार काफी परेशान है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि उसकी बेटी एक इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा है। 24 जनवरी को घर से स्कूल निकली और आज तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल सका है।
गांव के कुछ लोगों से पता चल रहा है कि बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र का एक युवक उसे भगा कर ले गया है। हालांकि, पुलिस 13 दिन बाद इस मामले में विजयीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के शिवचंद नामक एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि लापता छात्रा की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।