फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी को भगाने में युवक पर केस दर्ज

Sat, 24 Feb 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर के एक वार्ड की किशोरी को दो दिन पहले एक युवक भगा ले गया। किशोरी की मां ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मईल थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी मोनू पुत्र इब्राहिम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नगर की एक किशोरी बलिया गांव के मोनू से फोन पर बात करती थी। इसी बीच मोनू उसे 22 फरवरी को दिन में बहला-फुसला कर भगा ले गया। किशोरी की मां ने तहरीर में कहा है कि मोनू दो दिन से सलेमपुर में रुका था। उसकी बेटी पहले से ही फोन पर मोनू से बात करती थी। कोतवाली पुलिस ने मोनू के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने किशोरी की मां के तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज किया है। शीघ्र आरोपी युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें