फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरियारपुर नगर पंचायत कार्यालय पर हुई मारपीट में केस दर्ज

Sat, 10 Feb 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। नगर पंचायत कार्यालय में स्ट्रीट लाइट और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत पर हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने चार नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व दलित उत्पीड़न का केस पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बरियारपुर के वार्ड नंबर 2 चौकिया नेटुआ टोली निवासी हेमंत कुमार पासवान पुत्र शंकर प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि छह फरवरी को वह नगर पंचायत कार्यालय गया था। जहां हीरा राजभर पुत्र रामनगीना, सत्यम उपाध्याय पुत्र अज्ञात, बाबूराम पाल पुत्र अज्ञात, पप्पू साहनी पुत्र रामशीष तथा दो अज्ञात लोगों ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें