फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोबाइल बनाने के लिए हुए विवाद में केस दर्ज

Mon, 19 Feb 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररा/देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में मोबाइल बनाने के लिए हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों पर मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का केस दर्ज किया है। पकड़ी नरहिया की रहने वाली मीना देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि मेरे लड़के से मोबाइल बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें बंजरिया के रहने वाले रविंद्र कुमार, उनकी पत्नी व उनकी पुत्री मेरे लड़के को गाली देने लगे और बाइक तोड़कर मारपीट करने लगे। वहीं, दूसरे पक्ष के रविंद्र ने बताया कि भोला गिरि व अज्ञात दो लोग मामूली बात को लेकर मुझे, मेरी पत्नी व लड़की को मारने-पीटने लगे व जातिसूचक शब्द का प्रयोग भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें