फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा नेता को पीटने के आरोप में चार पर केस दर्ज

Tue, 27 Feb 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। क्षेत्र के ग्राम विशुनपुरा निवासी भाजपा नेता भूपेंद्र चौरसिया को घर में घुसकर मारने-पीटने और लूट के मामले में घटना के छह माह बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट का केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। पुलिस विवेचना में जुटी हुई है।
पीड़ित भूपेंद्र चौरसिया का आरोप है कि वह भाजपा के बूथ नेता हैं। उनके गांव के शंभू लाल यादव से पुरानी रंजिश चल रही है। शंभू लाल यादव हमेशा उन्हें तथा उनके परिवार को मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देता रहता है।
विज्ञापन

छह जुलाई 2023 को लाठी, डंडे, लोहे के राॅड, गड़ासे आदि से लैस होकर शंभू लाल गांव के ही हसमुद्दीन अंसारी, कांग्रेस गोड़ व प्रेम कुमार यादव के साथ दरवाजे पर आकर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष से लेकर एसपी तक गुहार लगाने के बाद भी जब मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तब उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर चार लोगों शंभू लाल यादव, हसमुद्दीन अंसारी, कांग्रेस गोड़ व प्रेम कुमार निवासी विशुनपुरा के विरुद्ध मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में जुटी है। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें