फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सभासद समेत पांच पर बलवा व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा नगर पंचायत में दो दिन पूर्व पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा नगर पंचायत के वार्ड नं 9 ऊधम सिंह नगर में दो दिन पूर्व पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक को कुछ गोलबंद लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोप है कि इस दौरान युवक बेहोश हो गया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सभासद समेत 5 लोगों के खिलाफ बलवा व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
ऊधम सिंह नगर वार्ड नंबर 9 के रहने वाले मोहम्मद क़ुद्दूस पुत्र मो. अब्दुल मजीद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि दो दिन पहले बंजरिया मोड पर जाते समय उनके लड़के वसीम सिद्धकी को रास्ते में पहले से घात लगाकर छुपे कुछ गोलबंद लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने लाठी-डंडे व राड से मारते हुए उसे घायल करके बेहोश कर दिया। जिससे उसके लड़के के मुंह से खून आने लगा। आरोपी उसे मरा समझकर फरार हो गए। जिसका वीडियो भी बंजरिया मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित सभासद मो. अबरार, मो. इदरीश, शकीला बानो, मोसाएब व सल्लम के विरुद्ध मारपीट, बलवा और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दस लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नूनखार गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक पक्ष की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बृहस्पतिवार को दो पक्षों में चले धारदार हथियार और हुए पथराव में 12 लोग घायल हो गए थे। हालांकि पुलिस ने अभी एक पक्ष की तहरीर पर ही कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

नूनखार गांव निवासी रामाश्रय कुशवाहा और रामजीत यादव के परिवार से 12 डिस्मिल भूमि को लेकर तकरीबन छह सालों से विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार को विवादित भूमि पर एक पक्ष निर्माण कार्य शुरू कराया तो बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर हुई मारपीट में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस शुक्रवार को रामाश्रय कुशवाहा पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर सुरेन्द्र उर्फ मुन्ना, वीरेंद्र, शीला देवी, राहुल यादव, हरिओम यादव, गणेश यादव, गुड़िया यादव, रंजना यादव, अर्चना यादव, मुन्ना यादव उर्फ धर्मेन्द्र यादव निवासी गण नूनखार के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। उधर, दूसरे पक्ष से भी तकरीबन छह सात लोग घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही उनकी भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रामाश्रय पक्ष की तहरीर मिलते रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के दौरान मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें