संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बघौचघाट पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिछले सप्ताह पुरानी रंजिश में पांडेयपुर गांव में दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। इलाज के बाद थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार ने तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना क्षेत्र के पांडेयपुर में 26 मई को लालजी कुशवाहा और रामईश्वर के परिवार के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें लालजी कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है, जिसमें संजू पत्नी रामईश्वर, ऋतिक पुत्र रामईश्वर, अंकित पुत्र जयप्रकाश, शिवम पुत्र जयप्रकाश, राकेश पुत्र रामअशीष शामिल हैं। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि पिछले सप्ताह पुरानी रंजिश में मारपीट हुई थी। इलाज के बाद पीड़ित थाने पहुंचे। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।