संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सरकारी खड़ंजा उजड़ने के मामले में पुलिस ने चार नामजद व अन्य अज्ञात पर ग्राम प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दिया हैं। थाना क्षेत्र के कंठीपट्टी ग्राम प्रधान अमर चंद गौड़ ने गांव के भरत, जगत, अनुराग, विवेक अन्य के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस को बताया कि गांव की नवीन परती जमीन पर मैंने खड़ंजा का निर्माण कराया था। जिसको यह चारों लोग अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उजाड़ दिए और पूछने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।