देवरिया/बरियापुर। क्षेत्र के पड़री मल्ल चौराहे पर कुछ लोगों द्वारा ट्रक चालक से मारपीट करने तथा ट्रक का शीशा तोड़ देने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल हुआ। इस वीडियो में कुछ लोग एक ट्रक चालक की सरेराह पिटाई करे हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस प्रशासन ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई में जुट गई। बरियारपुर थाने की पुलिस ने ट्रक चालक की तरफ से दिए गए तहरीर के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बरियारपुर ने पड़री मल्ल निवासी शकील अंसारी पुत्र जमालुद्दीन असांरी, शफीक अंसारी पुत्र जमालुद्दीन असांरी व सहोदर पट्टी निवासी असगर पुत्र मोहम्मद दीन अंसारी को पड़री मल्ल चौराहे से गिरफ्तार किया नियमानुसार कार्यवाही में जुट गई।