फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह लोगों पर मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज

Wed, 17 May 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचनपुर। तरकुलवा क्षेत्र के शाहपुर पुरैनी गांव में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मारपीट और बलवा का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शाहपुर पुरैनी की रहने वाली मंजू देवी पत्नी अजीत कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीते 14 मई की शाम 6 बजे गांव के कुछ लोगों ने अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। विरोध करने पर लोग जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में शाहपुर गांव के रामअवध कुशवाहा, अजय कुशवाहा, श्रीकांत कुशवाहा, ज्ञानी देवी, रंजू देवी और सोनाली के विरुद्ध बलवा सहित मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें