फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूसा रखने के विवाद में हुई मारपीट में छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाने के भठही सेवकचक गांव में भूसा रखने के विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पीड़ित ने छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

थाने के भठही सेवक चक निवासी मनोज सिंह पुत्र ललन सिंह रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने घर में भूसा रख रहा था। इसी दौरान कुछ लोग आए और मारपीट कर घायल कर दिया। जाते समय सभी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रामजनम, उनके पुत्र विजय, अमित, अभय, पुत्री चिंता व पत्नी लक्ष्मीना के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें