फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला और उसके पति को पीटने में सात पर केस

Sat, 25 Nov 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महिला और उसके पति को मारने-पीटने के मामले में तरकुलवा पुलिस सात लोगों पर बलवा व मारपीट का केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के भरौटा गांव निवासी विश्वजीत चौहान और उनकी पत्नी सीमा देवी को पट्टीदारों ने बुधवार को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया था। आसपास के लोगों ने उनको सीएचसी तरकुलवा भेजकर इलाज कराया। इस मामले में पीड़ित विश्वजीत चौहान की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही उपेंद्र, बसंती, राजा, मुन्ना, मंगल, अभिषेक व चंद्रावती पर बलवा तथा मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि वादी विश्वजीत चौहान के तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें