फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति, सास, देवरानी सहित रिश्तेदारों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-भटनी के खनुआ नदी में महिला का शव मिलने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भटनी इलाके के खनुआ नदी में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने पति, सास, देवरानी और रिश्तेदारों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया। शुक्रवार को पिता की तहरीर पर कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में रायबारी गांव में छापा मार रही है। वहीं मां की मौत के बाद मासूम रितिक और रोहित का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ननिहाल में लोगों से मां के बारे में पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

भटनी के रायबारी गांव निवासी नंदू यादव की लापता पत्नी मीना का शव बृहस्पतिवार को खनुआ नदी में मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल शिनाख्त की। जानकारी पर सकरापार गांव निवासी पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति नंदू यादव, सास बच्ची देवी, देवरानी गिरिजा देवी सहित अज्ञात रिश्तेदारों पर दहेज हत्या और गुमराह करने आदि का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में लगातार छापा मार रही है। एसओ वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पिता वीरेंद्र यादव की तहरीर पर तीन नामजद व अज्ञात पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें