फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बयान बदलने के दबाव के आरोप में चार पर केस

Tue, 21 Jan 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को एक मुकदमे में बयान बदलने के लिए दबाव देने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बरेजी गांव निवासी अनीषा पुत्री राजकुमार राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने एक मुकदमे में बयान बदलने के लिए बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने बरेजी निवासी नवीन उपाध्याय उर्फ रोहित, स्वयंवर उपाध्याय, अजीत दुबे व अनुभव दुबे निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें