देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के रजला कुर्मी टोला देवरिया खास निवासी रतन चंद्र पटेल को नौकरी का झांसा देकर एक जालसाज ने सात माह पहले एक लाख पच्चीस हजार पांच सौ रूपया ऑनलाइन फ्राड कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस ने इस मामले में अज्ञात जालसाज के खिलाफ सात माह बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के रजला कुर्मी टोला देवरिया खास निवासी रतन चंद्र पटेल ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बीते 17 अप्रैल उसके मोबाइल पर दूसरे नंबर से किसी ने फोन कर उसे नौकरी का झांसा देकर उससे एक लाख 25 हजार पांच सौ रुपये का फ्राड कर लिया।