फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच लोगाें पर मारपीट व एक पर छेड़खानी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर एक के खिलाफ छेड़खानी व पांच लोगों पर मारपीट, उपद्रव करने, अपमानित कर जानमारने की धमकी का केस दर्ज किया है। महिला में तहरीर में आरोप लगाया है कि 4 अगस्त की शाम करीब 8 बजे घर से पश्चिम तरफ खेत में गई थी। खेत से लौटते समय बगल के ही कमलेश चौहान ने मेरी बांह पकड़कर अश्लील हरकत करना चाहा। इस पर मैंने चिल्लाना शुरू किया, जब जाकर उसने बांह छोड़ा। उसके बाद मैं अपने घर आ गई और अपनी मां से सारी बाते बताईं। पिताजी सोच रहे थे कि क्या किया जाए, तब तक लाठी-डंडे से लैस होकर कमलेश व उनके पिता रामकिशुन, बहन रबिना चौहान, मां सोनाली देवी, कमलेश की पत्नी बेबी ने मेरे दरवाजे पर आकर अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया। जब मना किया तो मारना पीटना शुरू कर दिया। वह मौके पर ही बेहोश गई। उसके माता-पिता को भी काफी चोट आई। एंबुलेंस पर फोन किया उसे सीएचसी लाया गया। जहां उपचार के बाद उसे होश आया, तो उसे घटना की जानकारी मुझे हुई। मारने-पीटने के बाद कमलेश आदि ने मुझे जान से मारने की भी धमकी दी। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें