देवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवा मीर छापर गांव की रहने वाली नजीरन खातून पत्नी नूर मोहम्मद का आरोप है कि दो दिन पहले पट्टीदार तथा उसके बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गई। इसे लेकर पट्टीदार उसके दरवाजे पर चढ़कर गाली देते हुए लाठी, डंडा, ईंट-पत्थर से मारने पीटने लगे, जिससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि उसका पुत्र लहूलुहान हो गया। पुलिस के मामले में आरोपी बकरीदन, समसूल, कसमुद्दीन, इरशाद तथा जाहिरा के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। संवाद