फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोबाइल चार्ज करने के लिए हुई मारपीट में 21 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल पिपरा गांव में तीन दिन पूर्व हुई थी मारपीट
विज्ञापन


रुद्रपुर। क्षेत्र के जंगल पिपरा गांव में मोबाइल चार्ज करने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्ष के 21 लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। मारपीट की घटना शुक्रवार की शाम को हुई थी।
विज्ञापन

गांव की सीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के पंचायत भवन में बृहस्पतिवार की शाम को उनका बेटा मोबाइल चार्जिंग में लगाने के लिए गया था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने मना कर दिया, जिसको लेकर कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर उन्होंने अगले दिन गोलबंद होकर उन्हें और बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष के तेज प्रताप, रोशन, राहुल, शेखर, धन्नंजय, विश्वजीत, अनिल, भोलू पर केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के रोशन ने तहरीर देकर पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने योगेश निषाद, ऋषिकेश, लक्ष्मण, गौतम, प्रदीप सहित छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें