देवरिया। पिपराईच गांव निवासी रामदरस पुत्र स्व. श्याम सुन्दर प्रसाद कोतवाली क्षेत्र के रघवापुर निकट कसया-देवरिया मुख्य मार्ग के किनारे मछली की दुकान लगाता है। 28 फरवरी की शाम में कोतवाली क्षेत्र के मुंडरा निवासी सात युवक और दस अज्ञात लोग उसकी दुकान पर पहुंचे। दुकान पर पहुंचते ही अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। सभी मिलकर मारने-पिटने लगे। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित मछली विक्रेता की तहरीर पर सात नामजद सहित 17 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।