देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के धनौती कला गांव में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्ष से लोग चोटिल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध आरोप प्रत्यारोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्ष के एक दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस को दिए गए तहरीर में एक पक्ष के रामऔतार यादव पुत्र रामसमुझ ने कहा है कि शुक्रवार को वह अपने दरवाजे पर खड़े थे। उसी दरम्यान गांव के ही कुछ लोग दरवाजे पर आकर मारपीट शुरू कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के ध्रुप यादव पुत्र स्व. रामनक्षत्र यादव अपने घर की एक युवती को समझा-बुझा रहे थे। इसी बीच विपक्षी घर पर आ धमके।