फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूमि विवाद में मारपीट 10 लोगों पर केस

Fri, 20 Jun 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/भाटपार रानी। भठवां पांडेय गांव में भूमि विवाद में शुक्रवार को मारपीट हो गई। आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। ग्राम भठवा पांडेय के गौतम गोंड दरवाजे पर मिट्टी बराबर कर रहे थे। आरोप है कि गांव के कुछ लोग आकर उन पर हमला कर दिया। इससे गौतम गोंड, आकाश कुमार, विकास कुमार और मीना देवी घायल हो गईं। दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनकी जमीन पर पटीदार मिट्टी गिराकर जबरन बराबर करा रहे थे। पुलिस ने प्रथम पक्ष के गौतम की तहरीर पर आयुष गोंड, रामदुलार गोंड, शिव जनम गोंड, कंचन देवी, रंजिता देवी व रंजना कुमारी और दूसरे पक्ष के शिव जनम प्रसाद की तहरीर पर गौतम प्रसाद, मीना देवी, विकास प्रसाद और आकाश प्रसाद के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें