देवरिया। शहर के पिड़रा मोहल्ला निवासी एक महिला की सार्वजनिक पिटाई गांव के वीरेंद्र सिंह ने की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व लूट का केस दर्ज किया है। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में महिला की तहरीर पर आरोपी वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद