फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी के पड़ौली गांव का मामला
विज्ञापन


देवरिया। भटनी के पड़ौली गांव में ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर पुलिस ने सोमवार शाम केस दर्ज किया। वही पीड़ित ग्राम प्रधान का इलाज गोरखपुर स्थित एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी विनय कुमार यादव गांव के प्रधान है। उनका गांव के बृजनंदन यादव से जमीन विवाद है। शनिवार शाम विनय कुमार करीब आठ बजे एकला आम चौराहे से घर पहुंचे। तभी जानकारी मिली कि विवादित जमीन पर पट्टीदार कब्जा कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किए। इससे नाराज पट्टीदारों ने फावड़ा और कुल्हाड़ी से उन पर हमला बोल दिया। घायल प्रधान का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। कमलावती देवी के तहरीर पर पुलिस ने बेबी देवी, राजन यादव और सचिन यादव पर प्राण घाटक हमला करने का केस दर्ज किया है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें