फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीआरडी जवान के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 11 Feb 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फालोअप...
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में पीआरडी जवान पर महिला को मारने-पीटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के पीआरडी जवान के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को मारपीट का केस दर्ज किया है। शुक्रवार को गांव की एक महिला ने पीआरडी जवान पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने आरोपी जवान को थाने बुलाकर पूछताछ की तो वह उग्र हो गया और थाने से बाहर निकल कर पुलिस पर भड़क गया। हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। महिला की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव निवासी रिंकी देवी पत्नी अंगेश का गांव के पीआरडी जवान से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर पीआरडी जवान रिंकी देवी से गाली-गलौज करने लगा। रिंकी देवी ने विरोध जताया तो आरोप है कि पीआरडी जवान सहित उसके परिवार के अन्य सदस्य उसके दरवाजे पर चढ़कर चले आए। रिंकी को लात-घूंसों से मारने-पीटने लगे। शोर करने पर जब बचाव करने उसकी ननद पहुंची तो हमलावर उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिए। रिंकी देवी ने थाने पहुंच इंस्पेक्टर दिलीप सिंह से न्याय की गुहार लगाई।
मौके पर पहुंची पुलिस पीआरडी जवान को थाने बुलाई। पुलिस का कहना था कि पीआरडी जवान को विवाद करने के संबंध में डांटा-फटकारा गया है। इसलिए वह गुस्से में आ गया था। हालांकि, पुलिस शनिवार को रिंकी देवी की तहरीर पर गांव के पीआरडी जवान राजेंद्र पासवान के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पीआरडी जवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद पीआरडी जवान के विभाग में भी उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें