भाटपाररानी। श्रीरामपुर थाना के ग्राम रामपुर प्रतापपुर में चार लोगों के विरुद्ध एक संयुक्त मकान में जबरन घुसने तथा एक महिला को कैद कर मारने-पीटने व जबरन सामान उठा ले जाने का केस पुलिस ने दर्ज किया है। रामपुर प्रतापपुर बाजार निवासी अंशुमान गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी दुकान से मां मंजू देवी जब घर गई तो कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर मेरी मां को प्रतिबंधित कर मारने पीटने लगे तथा घर में रखा सामान उठा ले गए। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मां को ये लोग मार रहे हैं। मैं वहां से थाने पहुंचा और घटना की लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस ने सतीश गुप्ता, श्रीकिशुन गुप्ता, मीना देवी और पूजा गुप्ता निवासीगण रामपुर प्रतापपुर के विरुद्ध प्रतिबंधित कर महिला को मारने पीटने व सामान उठा ले जाने पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध महिला को प्रतिबंधित कर मारने पीटने व सामान उठा ले जाने पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर घटना की विवेचना की जा रही है। संवाद