फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर जिम मालिक सहित चार पर केस

Thu, 27 Jul 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिग बॉस फेम अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का केस पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का बुधवार को मेडिकल भी कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। माॅडल व अभिनेत्री अर्शी खान की मैनेजर को एक युवक ने मंगलवार को पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर माॅडल देर शाम कोतवाली पहुंच गईं। देहरादून निवासी मैनेजर का आरोप है कि मारपीट के साथ कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की घटना भी की है। उन्होंने बताया कि शहर का एक युवक मुंबई में रहता है। उसके जरिए जिले का एक और युवक भी मुंबई पहुंच गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार इनमें से एक युवक ने उनका कुछ वीडियो बना लिया और अब वह इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसी मामले को लेकर अर्शी की मैनेजर देवरिया-बरहज मार्ग पर स्थित एक फिटनेस सेंटर पर पहुंची थी। जहां उनसे अभद्र व्यवहार किया गया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने अभिषेक शर्मा, वीर यादव, विकास शाही, प्रयीम शाही पर मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज किया है। कोतवाल दिनेश मिश्र ने बताया कि चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है। आरोपियों की तलाश की में पुलिस जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें