फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बांस देवरिया में हुए बवाल में सभासद समेत 14 पर केस

Thu, 18 Jul 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक पक्ष के आधा दर्जन तो दूसरे पक्ष के आठ लोगों दर्ज हुआ केस
विज्ञापन

- पुलिस ने एक पक्ष के चार, दूसरे पक्ष के एक को हिरासत में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बांस देवरिया मोहल्ले में सोमवार की देर रात मुहर्रम के अवसर पर दरवाजे पर ताशा बजाने को लेकर हुई मारपीट व ईंट-पत्थर चलाने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया। बुधवार को एक पक्ष के 6 तथा दूसरे पक्ष के 8 लोगों पर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस एक पक्ष के एक सभासद समेत चार तथा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बांस देवरिया मोहल्ला निवासी अख्तर अली के बच्चे सोमवार की रात दरवाजे पर मुहर्रम पर ताशा बजा रहे थे। उनका आरोप है कि इससे नाराज कुछ लोग ताशा बजाने से मना करते हुए घर पर चढ़कर अख्तर व उनकी पत्नी शकीला खातून को धमकाने लगे। इस मामले को लेकर रात में ही दोनों पक्ष से जमकर पत्थरबाजी भी हुई थी। इससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई थी। कोतवाली से लौटने पर कुछ लोगों ने अख्तर व उनकी पत्नी शकील को मार-पीटकर लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं भाजपा नेता रवि पाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि सोमवार की रात करीब 10:30 बजे घर लौट रहे थे। उसी दौरान बांस देवरिया मोहल्ले में उनपर जानलेवा हमला किया गया। एक परिवार के सदस्यों ने जुलूस की आड़ में अचानक उन पर हमला बोला। उनके आंख के ऊपर कई टांका लगे हैं। घायल शकीला खातून व अख्तर तथा भाजपा नेता रवि पाल का इलाज मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने रवि पाल की तहरीर पर आधा दर्जन तथा शकीला खातून पत्नी अख्तर की तहरीर पर आठ लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। एक पक्ष के चार तथा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

..
सभासद की गिरफ्तारी के विरोध में सभासद पहुंचे कोतवाली

देवरिया। सभासद जावेद की गिरफ्तारी की सूचना पर कोतवाली पहुंचे सभासदों ने कहा कि बांस देवरिया में रात 10 बजे जो विवाद हुआ है। उसमें अख्तर अंसारी तथा रविपाल के बीच विवाद हुआ था। इसमें जावेद का दूर-दूर तक वास्ता नहीं है। पुरानी रंजिश में सभासद को फंसाया गया है। सभासदों ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए सभासद जावेद को तत्काल रिहा करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सभासदों ने 18 जुलाई से नगर पालिका की सारी व्यवस्थाओं को बाधित करने की चेतावनी दी। सभासदों ने कहा कि इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस संबंध में कोतवाल दिलीप सिंह ने कहा कि सभासद लोग कोतवाली आए थे। मैं अभी मुहर्रम जुलूस में हूं। उन्होंने आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें