तरकुलवा। महुआपाटन बाजार में काम कर रहे एक कारपेंटर और उसके दो भाइयों को गोलबंद मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। इस दौरान कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ितों ने इसकी सूचना डायल 112 को दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तरकुलवा भेजकर घटना के बाबत पूछताछ की। थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव के रहने वाले मुकेश शर्मा बढ़ई मिस्त्री हैं। वे इन दिनों महुआपाटन बाजार में एक दुकान पर कारपेंटर का काम कर रहे हैं। आरोप है कि वे रविवार को बाजार स्थित एक दुकान से चप्पल खरीद कर लाए थे। चप्पल छोटा था, जिसके चलते वे सोमवार शाम को चप्पल को बदल कर एक नंबर बड़ा चप्पल लेने गए।