फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डॉक्टर व कर्मियों के आने का समय मनमाना

Thu, 13 Jun 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार........
विज्ञापन

- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में डॉक्टर के इंतजार में मरीजों को होती है परेशानी, घंटों इंतजार के बाद लौटे मरीज
समय के डेढ़ घंटे बाद तक अस्पताल नहीं पहुंचे चिकित्सक
सात कर्मचारियों में पांच रहे गायब, वार्ड बॉय व चौकीदार उपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनूघाट। सदर ब्लॉक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा सफेद हाथी बना हुआ है। अस्पताल तो समय से खुल जाता है लेकिन यहां तैनात डॉक्टर व अन्य कर्मियों के आने का कोई समय निर्धारित नहीं है। बुधवार को हाटा पीएचसी की पड़ताल में चिकित्सक सहित पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मौके पर वार्ड बॉय और चौकीदार उपस्थित मिले।

सुबह 9:10 बजे अस्पताल में चिकित्सक सहित फार्मासिस्ट और एलटी नदारद रहे। यहां पर चिकित्सक आते हैं तो फार्मासिस्ट नहीं आएंंगे। जिस दिन फार्मासिस्ट नहीं आएंगे उस दिन चिकित्सक आएंगे।
विज्ञापन


इस अस्पताल में चिकित्सक सहित सात कर्मचारी नियुक्त हैं। इसमें दो कर्मचारी एएनएम और एसएलए करीब दो माह से ट्रेनिंग के नाम पर बाहर हैं। अस्पताल में पहुंचे मरीज ज्ञान सिंह, प्रदीप सिंह, श्रीराम गुप्त, चंदन पासवान, रामनाथ प्रजापति ने बताया कि हम सभी अस्पताल में सुबह आठ बजे पहुंचकर डेढ़ घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन न तो चिकित्सक और न ही फार्मासिस्ट और न ही एलटी का पता है।
वार्ड बॉय से पूछने पर पता चला कि चिकित्सक के परामर्श के बिना हम दवा नहीं दे सकते। इतना ही नहीं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका डॉक्टर की आलमारी में बंद थी। दस बजे तक वार्ड बॉय और चौकीदार के अलावा कोई नहीं पहुंचा था। एमओसीएच डॉ. शंभूनाथ यादव ने बताया कि हाथ में चोट के कारण आने में विलंब हो गया।
विज्ञापन


कोट
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सक के नहीं पहुंचने की सूचना नहीं है। पता करवाता हूं। अगर मामला सही निकला तो कार्रवाई होगी। उपस्थिति पंजिका की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट की होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें