फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बनारस से मधुबनी जा रही कार पेड़ से टकराई

Fri, 02 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लार के हरखौली की पास हादसे क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन
चालक समेत दो घायल, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी/लार। राम जानकी मार्ग पर हरखौली गांव के पश्चिम एक कार अचानक पेड़ से टकरा गई। चालक समेत कार सवार दो लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को लार अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों ने दोनों हालात गंभीर देख जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बनारस के सिगरा निवासी स्वाति द्विवेदी कार से चालक नवीन यादव के साथ बृहस्पतिवार को मधुबनी बिहार जा रही थीं। गाड़ी अभी लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव के पास पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो गाड़ी के अंदर घायल चालक व आगे बैठी महिला जो अचेतावस्था में थी, उसे बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाए, जहां डॉक्टर इनायत हुसैन ने हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टर का कहना है कि महिला की हालत ठीक नहीं है। घटना की सूचना मिलते हो उपनिरीक्षक कुंदन पटेल पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें