फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुत्ते को बचाने में गड्ढे में गिरी कार, चालक गंभीर

Wed, 12 Nov 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। कंचनपुर से बाजार कर घर लौट रहे युवक की कार के सामने अचानक एक कुत्ता आने से कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम कौला मुंडेरा निवासी सौरभ (25) पुत्र सूर्यनाथ मंगलवार शाम को अपनी कार से कंचनपुर चौराहे पर बाजार करने गया था। जहां से बाजार करने के बाद वह घर लौट रहा था। शाम करीब छह बजे अभी वह कंचनपुर-गोरया घाट मार्ग पर पकड़ी बाबू गांव के समीप पहुंचा था कि अचानक सड़क पर सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के लिए उसने ब्रेक लगाया तो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। कार की गति इतनी तेज थी कि गड्ढे में गिरने के बाद कार पलटी खाते हुए करीब 15 मीटर दूर तक चली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें